गिले शिकवे भुला कर मनानी चाहिए होली : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : होली के मौके पर आपसी गिले शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनानी चाहिए | यह कहना है सनातन धर्म महासभा दिल्ली के मंत्री सुरेन्द्र मोहन गुप्ता का |
श्री गुप्ता कहते हैं होली का मतलब है पिछली बातें होली सो होली यानी पिछले गिले शिकवो को भुलाकर होली के मौके पर गले मिल नई शुरुवात करनी चाहिए | सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने होली महोत्सव पर अपने बधाई संदेश में दिल्ली की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की, सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का, भाई चारे, आपसी मेल मिलाप का त्यौहार है, इस दिन सभी अपने गिले शिकवे भूल कर गले मिलते हैं, रंग गुलाल अबीर लगा कर बधाई देते हैं। होली बुराई पर सत्य की जीत का पर्व है।
होलिका भक्त प्रहलाद को अग्नि में ले कर बैठ गई थी, मगर दहन होलिका का हुआ। सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने इस पर्व पर कामना की, राष्ट्र का मंगल हो, आसुरी शक्तियों का नाश हो, विश्व में शांति और खुशहाली हो। सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि यह वर्ष सनातन धर्म महासभा दिल्ली का स्वर्ण जयंती वर्ष है, सनातन धर्म महासभा दिल्ली की स्थापना गोलोक वासी प्रेमचंद गुप्ता जी ने अपने साथियों के साथ मिल कर की थी। 27 मार्च शुक्रवार शाम 5 बजे, शाह ऑडिटोरियम सिविल लाइन्स में श्री राम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा |



