गोकुलपुर विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह : प्रवीन निमेष
नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : l उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में रंगों, उल्लास और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला, क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी प्रवीण निमेष द्वारा भव्य होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि गणों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया,पूरा पंडाल रंग-बिरंगे गुलाल, फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित था। ढोल-नगाड़ों की थाप और होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया। फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को गुलाल लगाया गया और एकता भाईचारे का संदेश भी दिया गया l अपने संबोधन में प्रवीण निवेश ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि समाज की एकता और विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं, जो लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए, महिलाओं ने होली गीत गाए और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन शाहदरा भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद,जिला महिला मोर्चा की तथा मंडोली रोड मार्केट एसोसिएशन की अध्यक्ष विन्नी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, आई.आर.एस.अधिकारी अमित शर्मा आरडब्ल्यूए फेडरेशन अध्यक्ष जगदीश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे मौजूद रहे l



