सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा होली मंगल कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा होली मंगल कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न : दीपक गाबा

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा होली मंगल कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न : दीपक गाबा

* हर्ष मल्होत्रा ,वीरेंद्र सचदेवा भी पहुंचे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) सीबीडी ग्राउंड के ग्रांड अम्बारा बैंकेट में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा की अध्यक्षता में होली मंगल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र राणा भी मौजूद रहे | जिला प्रभारी डॉ.अनिल गोयल, विधायक संजय गोयल,डॉ.अनिल गोयल.अभय वर्मा , पूर्व मेयर राम नारायण दुबे,निर्मल जैन ,पार्षद पंकज लूथरा ,जिला महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी विनीत जैन, जिला प्रवक्ता भारत गौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्षद,पूर्व पार्षद,मंडल अध्यक्ष ,प्रकोष्ठअध्यक्ष ,जिला तथा मंडल पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे |

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीकृष्ण की वंदना के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने फाग गायन, रसिया, होली के पारंपरिक गीतों, और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। खासकर, वृंदावन की प्रसिद्ध “फूलों की होली” का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्तायों एवं नेताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर इस दिव्य परंपरा को जीवंत किया। उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री और हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है और यह त्योहार हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जिला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि होली के माध्यम से हमें जाति, धर्म, क्षेत्रीयता की सीमाओं को भूलकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया, जिनमें गुजिया, मालपुआ, ठंडाई, दही भल्ले, कचौरी और पापड़ी चाट शामिल थे | जिलाध्यक्ष दीपक गाबा ने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “होली का पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता की सीख देता है। भाजपा का यह प्रयास है कि समाज में भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत किया जाए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *