Home मैं भी रिपोर्टर पानी के लिए भी एटीएम केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : सुभाष...

पानी के लिए भी एटीएम केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : सुभाष लाला

0
181
पानी के लिए भी एटीएम केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : सुभाष लाला
पानी के लिए भी एटीएम केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : सुभाष लाला

पानी के लिए भी एटीएम केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : सुभाष लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली के लोगो को स्वच्छ पानी देने के लिए अरविन्द केजरीवाल सरकार नें ऐतिहासिक कदम उठाया है | जिससे दिल्ली के लाखों लोगो को उनके घरों के नजदीक शुद्ध एवं स्वच्छ जल बिलकुल मिला करेगा | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड से अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला  का | सुभाष लाला कहते हैं इस योजना से पहले क्या किसी नें सुना भी था कि पानी के लिए भी इस तरह का एटीएम सिस्टम बनाया जा सकता है |

सुभाष लाला खे हैं अरविन्द केजरीवाल की हर योजना गरीबो के हित के लिए होती है | सुभाष लाला कहते हैं जिस पानी के लिए लोग लंबी लंबी लाइन लगाकर
टैंकरों का इंतज़ार किया करते थे वह पानी और वह भी शुद्ध होकर लोगो के घरो के पास एकदम मुफ्त मिला करेगा | सुभाष लाला कहते है अरविन्द केजरीवाल नें घोषणा की थी दिल्ली के हर नागरिक को शुद्ध जल देना सरकार का काम है और यह काम करके उन्होंने दिखा दिया है | वे कहते हैं बिजली हाफ और पानी माफ़ योजना के तहत पहले से ही दिल्ली की बड़ी आबादी लाभ उठा रही है लेकिन बहुत से लोगो की शिकायत थी कि उनकी कालोनी में दूषित जल की आपूर्ति हो रही है | लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुए अरविन्द केजरीवाल सरकार नें यह योजना शुरू की ताकि जरुरतमन्द लोगो को उनके घरों के नजदीक ही शुद्ध जल मिल सके |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here