सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उदयपुर हत्याकांड पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कांग्रेस शासित राज्यों में हिंदू सुरक्षित नहीं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उदयपुर में दर्जी की हत्या के बाद देश में हर तरफ से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस घटना को लेकर भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. भाजपा सांसद ने कहा है कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. इस हत्या के लिए उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया. नैतिकता का हवाला देते हुए उन्होंने अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि शांति और भाईचारा बनाए रखिए . भाईचारा रखने की जिम्मेदारी सिर्फ हिन्दुओं की है क्या. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अग्निपथ योजना से देशभक्त बनाने की योजना है, और इसका विरोध कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ करती हैं. भारत देश अग्निपथ योजना की वजह से और मजबूत होगा. हर व्यक्ति इसकी वजह से ट्रेन होगा, साथ में मजबूत होगा भी होगा. इससे बेरोजगारों को काम मिलेगा.

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *