सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत है :चौधरी जुबैर अहमद

2 मिनट पढ़ें
चौधरी जुबैर अहमद

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत है :चौधरी जुबैर अहमद

Advertisement

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत है :चौधरी जुबैर अहमद

* पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी जुबैर अहमद सीलमपुर थाने पहुंचे और थाने के एसपी, एडिशनल एसीपी और थाना के एसएचओ से मुलाकात की।बैठक का उद्देश्य यह था कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और जुम्मा और होली का त्योहार एक ही दिन है।सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र ने हमेशा भाईचारे की मिसाल कायम की है और यहां हर त्यौहार सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर मनाते हैं।सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में माहौल खराब न हो, इसके लिए चौधरी जुबैर अहमद ने पुलिस के समक्ष विस्तार से अपनी बात रखी,साथ ही जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक चौधरी जुबैर अहमद की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए एसीपी ने आश्वासन दिया कि हम सीलमपुर के माहौल पर नज़र रखेगे और किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे.नमाज और होली दोनों के दौरान कोई दिक्कत नहीं होगी।चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि हमारे सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत है और सभी समारोह और त्यौहार एक साथ मिलकर मनाए जाते हैं और एक दूसरे को बधाई दी जाती है।उन्होंने कहा कि मैं अपने साथियों के साथ जुमे की नमाज समय सीलमपुर जामा मस्जिद पर मौजूद रहूंगा।इस मौके पर सीलमपुर जामा मस्जिद के महासचिव जमील मलिक, सैयद नासिर जावेद, जर्रार अहमद, जीशान खान, राव नावेद, असलम खान, राजू किंग, आशीष शर्मा, मौजूद रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *