Home राजनीति हिंदू महासभा के नेता ने किया ऐलान, स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ...

हिंदू महासभा के नेता ने किया ऐलान, स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने पर 51 हजार का इनाम

0
120

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों को कथित तौर पर भेदभाव वाला बताने के एक दिन बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के स्थानीय नेता ने सोमवार को उनकी जीभ ‘काटने’ वाले को 51 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की। महासभा के आगरा जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा, ‘‘कोई भी साहसी व्यक्ति अगर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है तो उसे 51 हजार रुपये का चेक बतौर इनामी राशि दी जाएगी। उन्होंने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावना आहत की है।’’

इस बीच, अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यों ने मौर्य के बयान के विरोध में सोमवार को आगरा में उनकी सांकेतिक अर्थी निकाली और उनके पुतले को यमुना में फेंक दिया। हिंदूवादी संगठन के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा की धरती पर पैर नहीं रखने देंगे। उन्होंने एलान किया है कि अगर कोई स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटकर लाएगा उसे 51 हजार का चेक दिया जाएगा। इससे पहले रविवार को सपा एमएलसी ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था। मौर्य ने तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर यह कहते हुए पाबंदी लगाने की मांग की है कि उनसे समाज के एक बड़े तबके का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here