सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Hina Khan ने Breast Cancer के इलाज में कटवाए बाल, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Hina Khan ने Breast Cancer के इलाज में कटवाए बाल, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इस बीमारी के इलाज के लिए अपने खूबसूरत बालों को खो दिया है.

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने इस बीमारी के इलाज के लिए बाल कटवा दिए हैं. पूरी तरह बाल कटवाने के बावजूद भी हिना खान ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पूरा वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में कटवाए बाल

शेयर की गई वीडियो में हिना खान ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल होता हुआ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने लिखा- ‘आप मेरी मां की रोने की आवाज सुन सकते हैं. मुझे आशीर्वाद देते हुए जब उन्होंने खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार किया जिसकी उन्होंने कभी कल्पना करने की हिम्मत नहीं की थी.’

आगे हिना ने लिखा- ‘वहां मौजूद सभी लोगों के लिए, खासकर वे महिलाएं जो एक ही लड़ाई लड़ रही हैं, मुझे पता है कि ये मुश्किल है, मैं जानती हूं कि हम में से ज्यादातर लोगों के लिए, हमारे बाल वो ताज हैं जिन्हें हम कभी नहीं उतारते है. लेकिन क्या होगा अगर आप इतनी कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हों कि आपको अपने बाल – अपना गौरव, अपना ताज खोना पड़े? अगर आप जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ मुश्किल फैसले लेने होंगे और मैं जीतना चुनती हूं.’

Advertisement

‘आत्मा बरकरार रहनी चाहिए’

हिना ने आगे लिखा- ‘मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है. मैं अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से पहले ही छोड़ देना चाहती हूं. मैं इस मानसिक टूटन को कई हफ्तों तक सहन नहीं करना चाहती थी. इसलिए, मैंने अपना ताज छोड़ना चुना क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मेरा असली ताज मेरा साहस, मेरी ताकत और मेरे लिए मेरा प्यार है और हां मैंने इस चीज के लिए एक अच्छा विग बनाने के लिए अपने बालों का यूज करने का फैसला लिया है. बाल वापस आ जाएंगे, आइब्रो वापस आ जाएंगी, घाव मिट जाएंगे, लेकिन आत्मा बरकरार रहनी चाहिए.’

हिना को देख मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बाल कटवाते हुए वीडियो में हिना ने आगे लिखा कि, ‘मैं अपनी कहानी, अपना सफर रिकॉर्ड कर रही हूं, ताकि ये ध्यान रखा जा सके कि खुद को गले लगाने के मेरी कोशिश हर किसी तक पहुंचें. अगर मेरी कहानी किसी के लिए एक दिन भी बेहतर बना सकती है, तो ये इसके लायक है. साथ ही ये दिन उन लोगों के बिना पूरा नहीं जा सकता था, जिन्होंने मुझे हर सुख-दुख में सपोर्ट किया है.. मेरे लोग- रॉकी जायसवाल, मेरी मां और द्वयेश का हेयरकट बहुत पसंद आया, धन्यवाद और आपसे प्यार… भगवान हमारे दर्द को कम करें और हमें जीतने की शक्ति दें. प्लीज मेरे लिए प्रार्थना करें.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *