Home देश दुनिया हिमाचल के नए सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे उपमुख्यमंत्री

हिमाचल के नए सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे उपमुख्यमंत्री

0
208

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम की जिम्मदारी मिली है। राजभवन की ओर से जानकारी दी गई कि शपथ ग्रहण समारोह कल 1.30 बजे होगा। कल शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि राज्य में पहली बार डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। इसके साथ ही, भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से मुलाकात की।

सीएम पद पर खुद के नाम की घोषणा के बाद सुखविंद्र सुक्खू भावुक हो गए। उन्होंने अपने आंसू पोंछे। सुक्खू ने सीएम की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भी उन्हें गांधी परिवार ने ही बनाया। अब सीएम भी उन्होंने बनाया है। वह इसके लिए हिमाचल की जनता का भी आभार जताते हैं। सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता से उन्होंने जो वादे किए हैं, अब उन्हें लागू करने की जिम्मेवारी मेरी होगी। सुक्खू ने कहा कि सत्ता केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए होनी चाहिए। वह हिमाचल की भोली-भाली जनता के साथ एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन देंगे। उन्हें जनता ने आशीर्वाद दिया है। भरपूर प्यार भी दिया है। जो भी निर्णय होंगे, आम और गरीब लोगों से चर्चा के बाद ही लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here