सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हिमाचल : पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम कांग्रेस में शामिल, भाजपा को बड़ा झटका

2 मिनट पढ़ें
हिमाचल : पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम कांग्रेस में शामिल, भाजपा को बड़ा झटका

हिमाचल : पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम कांग्रेस में शामिल, भाजपा को बड़ा झटका

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली में खिमी राम ने कांग्रेस का दामन थामा। खिमी राम जिला कुल्लू से पहला चुनाव लड़े थे। साल 1999 में उन्होंने बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा था। बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने। दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं।

बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़

धूमल सरकार में वन मंत्री पद भी संभाला। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। इसके बाद न तो सरकार ने पूछ की और न ही संगठन में कोई ओहदा दिया गया। ऐसे में अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस में शामिल होते ही खिमी राम ने कहा कि आज देश जिन ऊंचाईयों पर पहुंचा है उसमें सबसे बड़ा हाथ कांग्रेस का है। हमार परिवार तीन पीढ़ियों तक भाजपा का रहा है लेकिन आज मैंने बहुत सोच समझकर कांग्रेस में आने का फैसला लिया है साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हम हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Advertisement

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने की प्रेस वार्ता

वहीं, इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि खीमी राम पूरे हिमाचल में एक कदावर नेता है। इनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से आप लोग समझ सकते हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों में क्या होने वाला है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ जीतेगी और सरकार बनाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *