सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

ईरानी अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती रिहा, हिजाब विरोधी प्रदर्शन में हुई थी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

अभिनेत्री तरानेह अलीदूस्ती को दो सप्ताह से अधिक समय तक जेल में रखने के बाद ईरान के अधिकारियों ने जमानत पर रिहा कर दिया। पिछले साल दिसंबर में अलीदूस्ती को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक व्यक्ति की फांसी की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने मोहसेन शेखरी की फांसी की निंदा की थी।अलीदूस्ती के वकील ने बताया कि उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई के बाद उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

रिहाई के बाद उन्हें कई समर्थकों के साथ देखा गया। 2016 की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द सेल्समैन’ में अभिनय करने वाली और विभिन्न लोकप्रिय ईरानी टीवी शो में दिखाई देने वाली एलिदोस्ती, ईरान के सिनेमा उद्योग में MeToo आंदोलन में अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं।इससे पहले ‘एवेंजर्स’ स्टार मार्क रफ्फालो ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कहा गया था कि दुनिया भर में 600 से ज्यादा कलाकार, अलीदूस्ती की आजादी के लिए पेटिशन साइन कर चुके हैं। सीएनएन के अनुसार, एम्मा थॉम्पसन, मार्क रफ्फालो, पेनेलोप क्रूज, केट विंसलेट और क्रिस्टन स्टीवर्ट सहित कई हस्तियों द्वारा ‘फ्री तारानेह अलीदोस्ति’ शीर्षक वाले खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे।

मार्क रफ्फालो ने ट्वीट में लिखा, ‘दुनिया भर में 600 से अधिक कलाकारों ने पुरस्कार विजेता अभिनेता और लेखक तरानेह अलीदूस्ती की रिहाई के लिए एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। हम उनकी आजादी की मांग करते हैं।’ सीएनएन ने फार्स समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि एलिदोस्ती को अपने हक में सबूत न जुटा पाने की वजह कारण गिरफ्तार किया गया था। नवंबर में उन्होंने बिना इस्लामिक हिजाब पहने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की थी। शेखरी की फांसी दिए जाने के बाद, तरानेह अलीदोस्ति ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘आपकी चुप्पी का मतलब अत्याचार और अत्याचारियों का समर्थन करना है।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *