सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

2 मिनट पढ़ें
हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड में झामुमो ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है. राज्य में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार की वापसी हुई है. इसके साथ ही नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. हेमंत सोरेन ने रविवार (24 नवंबर) को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. साथ ही उनके समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं गुरुवार (28 नवंबर) को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

रांची के मोरहाबादी मैदान में हो सकता है. इस शपथ ग्रहण में इंडिया गठबंधन में शामिल कई पार्टियों के दिग्गज नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है. सीएम आवास में आज इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई. जिसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.

बता दें कि 2019 में इंडिया गठबंधन में चार विधायक पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला था. लेकिन तब आरजेडी का एक सीट पर ही विधायक था. ऐसे में इस बार आरजेडी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है. उनके भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है. इस बार 5 विधायक पर एक मंत्री का फॉर्मूला बन सकता है अगर ऐसा होता है तो झामुमो के 6, कांग्रेस के 3 से 4 विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है.

Advertisement

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन ने झारखंड में 56 सीटों पर जीत दर्ज की है. इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने चार और सीपीआई(ML) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी 21 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है इसके अलावा उनकी सहयोगी आजसू ने एक और एलजेपी ने भी 1 सीट पर जीत दर्ज की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *