सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘AIIMS के बाहर नरक! देशभर के मरीज गंदगी में सोने को मजबूर’, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

3 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

'AIIMS के बाहर नरक! देशभर के मरीज गंदगी में सोने को मजबूर', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Advertisement

Rahul Gandhi AIIMS Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार की देर रात दिल्ली एम्स का दौरा कर मरीजों और उनके परिजनों से वहीं की व्यवस्था का हाल जाना. उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर मरीजों के प्रति असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया था. अब उन्होंने एक्स पर पोस्ट एम्स की व्यवस्था पर सवाल उठाया है.

AIIMS के बाहर नरक- राहुल गांधी

उन्होंने कहा, “AIIMS के बाहर नरक! देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार AIIMS के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं. उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी.” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो में मरीजों को दिखाते हुए कहा, “21वीं सदी में लोग ऐसे लेटे हुए हैं. यह पूरी तरह से निराशाजनक है कि लोग यहां तड़प रहे हैं, मर रहे हैं.” इस दौरान वहां मौजूद मरीजों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याएं भी बताई.

केंद्र-दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

Advertisement

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एम्स दौरा करने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा था, “बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता. केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं. हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं.”

ठंड में मर रहे- मरीज

एक मरीज ने राहुल गांधी से कहा, “कोई बिहार से आया है तो कोई उत्तर प्रदेश से आया है. हमलोग यहां ठंडी में मर रहे हैं. पीने का पानी और खाना नहीं मिल रहा है. डॉक्टर 15 दिनों से सिर्फ इधर से उधर भेज रहे हैं. 6 बजे का अस्पताल से बाहर निकाल दिया जाता है.” इसके बाद कांग्रेस सासंद राहुल गांधी कहा कि हम आप सब की मदद के लिए ही आए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *