यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बड़ा हेलीकॅाप्टर हादसा हुआ है। बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर ब्रोवेरी टाउन में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के गवर्नर ने पहले कहा कि हेलीकॉप्टर यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर बोवेरी के पास एक स्कूल के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद इस हादसे का एक वीडियो भी देखने को मिल रहा है, जिसमें घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनी जा रही है। चारों ओर आग लगी हुई है।
कीव के क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा, ‘ब्रोवेरी शहर में हेलीकॉप्टर एक किंडरगार्टन और एक आवासीय इमारत के पास क्रैश हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बच्चे और स्कूल के कर्मचारी भी वहां थे। इनमें कुछ लोगों की भी मौत हुई है। पुलिस और मेडिकल सर्विस मौके पर पहुंची है।’ यूक्रेन की पुलिस के प्रमुख इगोर क्लेमेंको ने कहा, ‘हेलीकॉप्टर क्रैश में फिलहाल 18 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की भी शामिल हैं।’
इससे पहले, कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने कहा, “ब्रोवेरी शहर में, एक हेलीकॉप्टर एक आवासीय इमारत के पास गिर गया। हादसे के वक्त बच्चे और कर्मचारी किंडरगार्टन में थे। फरवरी में व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण के शुरुआती चरणों के दौरान रूस और यूक्रेन ने ब्रोवेरी के नियंत्रण पर जमकर लड़ाई लड़ी थी। अप्रैल की शुरुआत में रूसी सैनिक ब्रोवेरी से हट गए।



