सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर जारी, स्कूलों में छुट्टी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तमिलनाडु व आसपास के राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेन्नई समेत कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तमिलनाडु के तीन जिलों के स्कूल-कॉलेजों में एक नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। आईएमडी की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर जिलों के स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। मौसम विभाग चेन्नई के अनुसार आज भारी बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। चेन्नई के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। उधर, पश्चिमी हिमालय के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर पहुंच सकता है। इसके असर से उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी हो सकती है और ठंड चमक सकती है।

कश्मीर और POK में हल्की बारिश और हिमपात

जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। अगले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसी तरह आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।

Advertisement

लोगों के सामने आवागमन की समस्या

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि केके नगर-राजमन्नार सलाई और गणेशपुरम जैसे सब वे में तैयारी के उपायों और जल निकासी कार्य को देखते हुए बारिश के पानी का ठहराव नहीं था। बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाकों में अधिकारियों द्वारा बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में तूफान-जल निकासी के बुनियादी ढांचे में सुधार का काम पूरा हो गया है और यह शहर के अन्य हिस्सों में जारी है। पहले से तल रही चेन्नई मेट्रोरेल फेज-2 परियोजना के चलते सड़कों के कई हिस्सों में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। हालांकि इस तरह की चीजों ने पहले से ही यातायात और भीड़ को बढ़ा दिया है। बारिश और जलभराव लोगों के सामने एक नई समस्या बन गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *