सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Delhi Heatwave: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 44 डिग्री, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, लू से बेहाल राजधानी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Heatwave: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 44 डिग्री, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, लू से बेहाल राजधानी

राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, शरीर को यह गर्मी 49 डिग्री सेल्सियस के बराबर महसूस हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी देते हुए अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि 9 से 11 जून तक दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हीटवेव की स्थिति अलग-अलग इलाकों में बनी रहेगी, जिससे दिन के समय बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। हवा में नमी का स्तर भी तेजी से घटा है, जो गर्मी की तीव्रता को और बढ़ा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 48 से गिरकर 25 प्रतिशत तक आ गई।

दिल्ली के कई हिस्सों में लू का असर साफ महसूस किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। धूप में सीधे संपर्क से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के, ढीले कपड़े पहनें।

Advertisement

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 12 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इसके बाद हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन मानसून जैसी ठंडी बारिश अभी दूर की बात है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *