सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वाराणसी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, तापमान 47 डिग्री के पार, धूप से लोग बेहाल

2 मिनट पढ़ें
चार जून को हर्ष मल्होत्रा जीतने जा रहे है बड़े अन्तराल से : रोमेश गुप्ता

चार जून को हर्ष मल्होत्रा जीतने जा रहे है बड़े अन्तराल से : रोमेश गुप्ता

Advertisement

वाराणसी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, तापमान 47 डिग्री के पार, धूप से लोग बेहाल

वाराणसी में गर्मी का सितम जारी है. हीटवेव के चलते सड़क से लेकर काशी के घाट और प्रमुख जगहों पर दोपहर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा दिख रहा है. झुलसा देने वाली धूप से लोग बेहाल हैं.

देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर देखा जा रहा है. आज पिछले सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वाराणसी में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. गर्मी का असर इतना रहा की कुछ समय के लिए तो सड़क से लेकर काशी के घाट और प्रमुख जगहों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया. शरीर को झुलसा देने वाली इस धूप से लोग काफी बेहाल नजर आए. राहत के लिए लोग पानी लस्सी तरल पदार्थ चीज़ो के सेवन करने के लिए दुकानों पर मौजूद दिखे.

वाराणसी के मौसम को लेकर BHU के वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बातचीत के दौरान बताया कि निश्चित ही इस बार पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है. आज बाकी दिनों की तुलना में तापमान अधिक है, जो तकरीबन 46 डिग्री से ऊपर है. हालांकि अभी फिलहाल कुछ दिनों तक वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा. गर्मी से राहत के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है. इसके अलावा आज बढ़ते तापमान का असर भी काशी के सड़कों पर देखा जा रहा है .

Advertisement

1 जून को वाराणसी में रहेगा ऐसा मौसम

वाराणसी सहित पूर्वांचल की 13 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी. इससे पहले वाराणसी में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर देखा जा रहा है. मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निश्चित ही 1 जून को होने वाली वोटिंग के दिन भी वाराणसी सहित पूर्वांचल का ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

हालांकि उस दिन अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. फिलहाल बारिश को लेकर कोई ऐसी संभावना नहीं देखी जा रही है. अभी अगले कुछ दिनों तक वाराणसी में मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *