हीट एक्शन प्लान दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन सिंह
* जनता को मिलेगी बड़ी राहत
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार नें हीट एक्शन प्लान लागू कर दिया है | इस प्लान के लागू होने से दिल्ली की जनता को भीषण गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी | यह कहना है नवीन शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हर वो काम कर रही है जिससे जनता को राहत मिल रही है | दर्शन सिंह कहते है मात्र दो माह के भीतर दिल्ली की भाजपा सरकार नें कई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है और यह साबित कर दिया है भाजपा जो कहती है उसे करके भी दिखाती है | वे कहते है राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ती है. इस समय गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. गर्मी के मौसम में दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल हो जाता है. भीषण गर्मी की मार झेल रही दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है हीट एक्शन प्लान का लागू होना | इसके तहत शहर में 3000 डिजिटल वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, 1800 आपदा मित्र तैनात किए जाएंगे और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए जाएंगे | जिसके चलते लोगो को बड़ी राहत मिलेगी |
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में डिजिटल वाटर बैंक का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार दिल्लीवासियों को हर मौसम को एंजॉय करने देगी. सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से वादा किया है कि अगले साल से वे हर मौसम का आनंद ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार गर्मी से निपटने के लिए
सभी आवश्यक कदम उठा रही है |
दर्शन सिंह कहते हैं लोगों को बढ़ती गर्मी और लू से बचने के लिए सरकार के द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है. जिसमें गर्मी से बचने के लिए पूर्व चेतावनी दी जाएगी, बस स्टॉप से लेकर मरीज तक के लिए भी कई विशेष व्यवस्था की जाएगी. सरकार का मुख्य उद्देश्य गर्मी से लोगों की जान बचाना और भीषण गर्मी में भी मौसम को रहने योग्य बनाना है. गर्मी के दिनों में राहगीरों और बेघर को पीने का स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार पूरे शहर में 3000 वाटर कूलर या वाटर एटीएम लगाने वाली है. इसमें से 1000 वाटर कूलर सड़कों पर लगेंगे 1000 सरकारी भवनों में और 1000 वाटर कूलर बेघर हो या राहगीरों वाली जगह पर लगाए जाएंगे. इसके अलावा लगभग 3000 से 4000 प्याऊ सरकारी स्कूलों और इमारत के आसपास स्थापित किए जाएंगे |
दर्शन सिंह कहते हैं सरकार के द्वारा अधिक भीड़ भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित करके जैसे फुटपाथ, बस स्टॉप आदि जगहों पर कूलिंग सेंटर और शेड्स
बनाए जाएंगे. ताकि तेज धूप से लोग बच सके. घनी आबादी वाले इलाके जैसे झुकी झोपड़ियां आदि क्षेत्रों में कूलिंग केंद्र की स्थापना की जाएगी |निजी और सरकारी इमारत में कुल रूफ यानी सफेद रंग की छत जो गर्मी को कम करती है और ग्रीन रूफ लगाने को बढ़ावा दिया जाएगा. ताकि इमारत के अंदर कम गर्मी हो | इसके अलावा भी इस प्लान के तहत कई योजनाओं पर काम होगा जिनसे जनता को राहत मिलेगी |



