सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बेरहम आशिक! शादी से किया इनकार तो पार्क में लड़की के सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट, पूछताछ में कई खुलासे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली का बेरहम आशिक! शादी से किया इनकार तो पार्क में लड़की के सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट, पूछताछ में कई खुलासे

दिल्ली में कॉलेज स्टूडेंट की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई. पीड़िता कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा थी. शादी से इनकार करने के चलते उसके दोस्त ने उसका कत्ल कर दिया.

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (28 जुलाई) को दिनदहाड़े एक और लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में दोपहर करीब 12 बजे एक लड़के ने एक लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी.

पुलिस को 12 बजकर 8 मिनट पर पीसीआर कॉल से इस घटना की सूचना मिली. कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क में एक लड़का लड़की को जान से मारकर भाग गया. लड़की के बगल में एक लोहे की रॉड पड़ी है. ये सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम 

पुलिस के मुताबिक, पार्क में बेंच के पास लड़की की लाश पड़ी थी. लोहे की रॉड भी वहीं पर थी और लड़की के सिर से खून बह रहा था. पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जांच शुरू हुई तो पुलिस को पता चला कि लड़की का नाम नरगिस है, जो इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से पासआउट हुई है.

दोस्त थे नरगिस और इरफान

Advertisement

मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि नरगिस अपने एक दोस्त इरफान के साथ पार्क में आई थी. दोनों बेंच पर बैठकर बात कर रहे थे तभी अचानक से इरफान ने लोहे की रॉड से नरगिस पर हमला करना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गया.

क्यों कर दी अपनी ही दोस्त की हत्या?

पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में इरफान ने बताया कि वो नरगिस से शादी करना चाहता था लेकिन उसके परिवार ने इस शादी आए इंकार कर दिया. परिवार के इंकार के बाद नरगिस ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया. इसी बात से नाराज होकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

3 दिन पहले कर ली थी मर्डर प्लानिंग

इरफान ने पुलिस को बताया कि उसने नरगिस की हत्या की प्लानिंग 3 दिन पहले ही कर ली थी. वह स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता था. उसे पता था कि नरगिस स्टेनो का कोर्स कर रही है और वो मालवीय नगर के पार्क से होकर जाती है.

करीब 12 बजे वो पार्क में पहुंचा और नरगिस को बात करने के लिए बुलाया.लेकिन जब नरगिस ने बात करने से इंकार किया तो उसने बैग से लोहे की रॉड निकाल कर ऊपर हमला कर दिया. आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *