सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

रिटायर्ड अधिकारी के घर CBI की छापेमारी में मिला नोटों का अंबार, अबतक 38 करोड़ कैश बरामद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वाप्कोस लिमिटेड के पूर्व सीएमडी गिरफ्तार, छापेमारी में CBI ने जब्‍त किये 38 करोड़ रुपये

वाप्कोस लिमिटेड के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में आरोपी के परिसरों में लगभग 19 स्थानों पर जगहों पर तलाशी ली गई.

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम वाटर एन्ड पावर कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजेंद्र कुमार गुप्ता के परिसरों में मंगलवार को छापेमारी की है. सीबीआई ने गुप्‍ता के 19 ठिकानों से अब तक 38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है. साथ ही काफी मात्रा में ज्‍वेलरी और कई कागजात भी जब्‍त किए हैं. इसके बाद सीबीआई ने वाप्कोस लिमिटेड के पूर्व सीएमडी राजेन्द्र कुमार गुप्ता और उसके बेटे गौरव सिंगल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

छापेमारी में बड़ी मात्रा में गहने, कीमती सामान और दस्तावेज बरामद

सीबीआई की ओर से हाल ही में गुप्ता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था. छापेमारी के दौरान गुप्‍ता के ठिकानों से बड़ी मात्रा में गहने, कीमती सामान और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने उनके परिसरों की तलाशी ली. जहां संपत्ति और अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेजों के अलावा बड़ी मात्रा में नगदी प्राप्‍त हुई है.

Advertisement

आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति

सीबीआई का आरोप है कि आरोपी ने अपने कार्यकाल के दौरान 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 के बीच अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की. सीबीआई के मुताबिक, आरोपी ने रिटायर्ड होने के बाद दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी के नाम से एक कंसल्टेंसी का कारोबार शुरू किया था. आरोपियों की कथित अचल संपत्तियों में फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां और फार्म हाउस हैं, जो दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकुला, सोनीपत और चंडीगढ़ में हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *