चौ.हंसराज की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित : रेखा रानी
अजय महावर और श्री दत्त शर्मा भी पहुंचे नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घौंडा विधानसभा भजनपुरा वार्ड में निगम पार्षद रेखा रानी और बिजेन्द्र प्रधान द्वारा उनके पिता चौधरी हंसराज की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. महावीर इंटरनेशनल और संपर्क साथी के सहयोग से कैम्प में लोगों को निशुल्क नेत्र जाँच, सामान्य शारीरिक जाँच, मुफ्त दवाई वितरण, मुफ्त चश्मा वितरण और मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा के साथ सौ महिलाओ को मुफ्त पोषण किट प्रदान की गई. इस किट मे चने, मूंगफली, सत्तू, सेनिटरी नैपकिन जैसे आवश्यक सामान महिलाओ को दिया गया |
मुख्य अतिथि के रूप मे घौण्डा के विधायक अजय महावर और पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा ने पहुंचकर उत्साहवर्धन किया. विधायक अजय महावर ने कहा कि ये एक बहुत अच्छा प्रयास है कि क्षेत्रवासियो को घर के नजदीक ही सभी स्वास्थ्य सुविधाए निशुल्क प्रदान की जा रही है इसके अलावा रेखा रानी द्वारा हमारी दिल्ली सरकार व केंद्रीय सरकार की सभी योजनाओ के लिए भी कैम्प लगाकर लोगो की सेवा करना सराहनीय प्रयास है | मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, महामंत्री सचिन एडवोकेट व ममता जोशी और मंत्री चारू कौशिक, माला ठाकुर, मधु, सुधा और संगठन के सदस्यो ने और संस्था के वालंटियर्स ने व्यवस्था बनाए रखने मे सहयोग किया |
रेखा रानी ने बताया कि संस्था के सहयोग से आज तीन सौ से ज्यादा लोगों ने कैंप मे पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया. आँखों और स्वास्थ्य की जाँच करवाई, सभी को निशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित की गई। मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निशुल्क होगा, जिसमें मरीजों को लाने-ले जाने की सुविधा भी दी जाएगी। सौ महिलाओं को निशुल्क पोषण किट भी दी गई, जिसमें चना, मूंगफली, सत्तू और सेनेटरी पैड आदि शामिल थे। विधायक जी ने कार्यक्रम मे पहुंचकर उत्साहवर्धन किया और सभी क्षेत्रिय लोगो ने भी इसके लिए धन्यवाद किया |



