सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Hawaldar Singh: यमुना की सफाई के लिए कई स्तर पर कदम उठा रही है ट्रिपल इंजन सरकार : हवलदार सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Hawaldar Singh: यमुना की सफाई के लिए कई स्तर पर कदम उठा रही है ट्रिपल इंजन सरकार : हवलदार सिंह

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के घाटों की सफाई हेतु चलाया विशाल अभियान। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा नवीन शाहदरा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि यमुना नदी की साफ सफाई हेतु चलाया गया दिल्ली सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान बहुत सफल रहा और सभी ने इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पूरी कैबिनेट, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की जनता ने यमुना नदी की साफ सफाई हेतु इस अभियान में अपनी शानदार भूमिका निभाई।
श्री सिंह ने बताया कि यह महाअभियान यमुना के 28 घाटों एवं तटवर्ती स्थलों पर एक साथ आयोजित किया गया और इन सभी स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, 500 से अधिक सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, हजारों स्वयंसेवकों तथा स्थानीय नागरिकों ने एक साथ स्वच्छता अभियान चलाकर यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी लोगों ने यह प्रतिज्ञा की कि वे पूजा सामग्री, फूल माला एवं मूर्तियों को यमुना में प्रवाहित नहीं करेंगे, पॉलीथीन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे, पुराने कपड़े, कचरा या किसी भी प्रकार का अपशिष्ट नदी में नहीं फेंकेंगे। श्री सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत नजफगढ़ क्षेत्र में 860 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं जिससे अनुपचारित सीवेज को नजफगढ़ ड्रेन और यमुना में जाने से रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना नदी की साफ सफाई हेतु पूरी तरह से प्रयासरत है और हर संभव कार्य कर रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *