सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली में आपके पास भी आया पानी का बिल? केजरीवाल सरकार ने अब किया ये बड़ा फैसला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में आपके पास भी आया पानी का बिल? केजरीवाल सरकार ने अब किया ये बड़ा फैसला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की है कि जिनके बिजली के बिल ठीक नहीं आ रहे उन्हें भरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह इसे ठीक करा रहे हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिनके भी बिजली बिल ठीक से नहीं आ रहे उन्हें फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind KejriwalO) ने इसको लेकर एक बड़ी घोषणा की है. दिल्ली सरकार जल्द ही वन टाइम वाटर बिल सेटलमेंट स्कीम (One Time Water Bill Settlement Scheme) लाने जा रही है. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जल मंत्रालय ने प्रस्ताव पास कर दिया है. प्रस्ताव जल्दी से कैबिनेट में लाया जाएगा. कैबिनेट से पास होने के बाद लोगों को ‘वन टाइम सेटलमेंट बिल’ मिलेगा. दिल्ली सरकार का दावा है कि योजना से लोगों को ग़लत पानी के बिल की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

दिल्ली में इस वक्त 10 लाख 68 हज़ार उपभोक्ता ने ग़लत पानी के बिलों की शिकायत की है. उन्होंने बिल भरना बंद कर दिया है. दिल्ली सरकार का दावा कि वह जो एकमुश्त समाधान योजना ला रही है उससे जल बोर्ड को 1400 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा. उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ”इस वक्त पानी के बिल बहुत गड़बड़ आ रहे हैं.उसकी चिंता मत करना. मैं उसे ठीक करने का प्लान लेकर आ रहा हूं. जिस जिसके पानी के बिल बढ़कर आ रहे हैं, वो बिल न भरें, मैं जल्द ही ठीक कराऊंगा.”

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिए निर्देश

सीएम केजरीवाल ने वन टाइम वाटर बिल सेटलमेंट योजना की घोषणा करते हुए शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज को इस संबंध में निर्देश भी दे दिए हैं. इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द ही दिल्ली कैबिनेट में लाया जाएगा. बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 की घोषणा की थी जिसके तहत घर में सोलर पैनल लगाने वालों को जीरो बिजली बिल आने का वादा किया गया है. सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि इससे लोगों को 700 से 900 रुपये प्रति महीने कमाने का भी अवसर मिलेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *