लक्ष्मी नगर में हवन आयोजित : चंद्रभान बंसल

0
40
चंद्रभान बंसल
लक्ष्मी नगर में हवन आयोजित : चंद्रभान बंसल

लक्ष्मी नगर में हवन आयोजित : चंद्रभान बंसल

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अग्रवाल सभा लक्ष्मी नगर शकरपुर द्वारा बैसरन घाटी पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई हैवानियत में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा और आत्म शांति हवन रविवार को अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया , जिसमे समाज के करीब 100 से अधिक लोगो ने हवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |

सभा के प्रधान चंद्रभान बंसल और महासचिव देवेंद्र सिंघल ने कहा की मासूम पर्यटको की हत्या दिल दहलाने वाली है , धर्म के नाम पर हत्या घोर निंदनीय हैं , इस अमानवीय घटना से पूरा देश स्तब्ध है , इसका जवाब भारत सरकार को देना चाहिए , यह कार्यक्रम आतंकी घटना के विरोध और उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा आतंकवाद के विरुद्ध जन जागरण के लिए समर्पित है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here