Home देश दुनिया Haryana STF: गैंगस्टर कृष्ण गाठा का शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा राजस्थान...

Haryana STF: गैंगस्टर कृष्ण गाठा का शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा राजस्थान से गिरफ्तार

0
55

Haryana STF: गैंगस्टर कृष्ण गाठा का शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा राजस्थान से गिरफ्तार

हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनीपत यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर कृष्ण गाठा के शार्प शूटर नीटू उर्फ सीटा को राजस्थान के सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया है। नीटू गांव मदीना का रहने वाला है और उस पर करीब 15–16 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, इसी साल अप्रैल में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद नीटू ने अपने साथियों के साथ सोनीपत के गांव बरोदा, गोहाना में आपसी रंजिश के चलते नरेंद्र उर्फ चूना की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही वह फरार था और राजस्थान में छिपकर रह रहा था।

एसटीएफ को जैसे ही उसके राजस्थान में होने की सूचना मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि कृष्ण गाठा गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसकी तस्वीरें साझा कीं तो उसकी मासूम शक्ल देखकर कई लोग चौंक गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि नीटू बेहद शातिर और खूंखार अपराधी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here