सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Haryana Model Murder Case: हरियाणा मॉडल मर्डर केस: प्यार, धोखा और कत्ल की कहानी, गला रेतकर नहर में फेंका शव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Haryana Model Murder Case: हरियाणा मॉडल मर्डर केस: प्यार, धोखा और कत्ल की कहानी, गला रेतकर नहर में फेंका शव

हरियाणा की उभरती मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की दर्दनाक हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। एक खूबसूरत और महत्वाकांक्षी महिला, जो म्यूजिक एल्बम्स और वीडियो शूट्स में लगातार काम कर रही थी, आज सिर्फ एक अपराध की खबर बनकर रह गई है। सोमवार को सोनीपत के खरखौदा नहर से जब उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया, तब हर कोई स्तब्ध रह गया। गला रेता गया था और पहचान केवल हाथ व सीने पर बने टैटू की वजह से हो पाई।

शीतल 14 जून को अपने घर पानीपत से शूटिंग के लिए निकली थी। लेकिन वह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले ही दिन, उसके बॉयफ्रेंड सुनील की भी एक नहर में गिरने की खबर सामने आई। लेकिन मामला तब पलटा जब सुनील अस्पताल में भर्ती हो गया और कहा कि कार नहर में गिर गई और शीतल डूब गई। वह खुद किसी तरह बचकर बाहर निकल आया।

यह कहानी पुलिस को शुरू में एक हादसा लगी, लेकिन जब शीतल का शव सोनीपत में बरामद हुआ और पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है, तो पूरा मामला पलट गया। पुलिस ने तुरंत सुनील को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisement

हत्या की योजना सुनियोजित थी। पुलिस के मुताबिक, 14 जून को सुनील पानीपत के अहर गांव पहुंचा, जहां शीतल एक एल्बम की शूटिंग में व्यस्त थी। वह उसे अपने साथ कार में लेकर गया। दोनों ने शराब पी और आपस में झगड़ा हुआ। रात करीब 1:30 बजे शीतल ने अपनी बहन को कॉल किया और बताया कि सुनील उसे जबरन ले जा रहा है। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। आखिरी बार दोनों को एक साथ कार में बैठे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया था।

इस रिश्ते के पीछे एक गहरा धोखा भी छिपा था। सुनील ने शीतल से शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाद में शीतल को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। यह बात शीतल को मंजूर नहीं थी। हैरानी की बात यह है कि शीतल भी अब शादीशुदा थी और हाल ही में एक बच्चे की मां बनी थी। फिर भी वह सुनील के साथ किसी न किसी रूप में संपर्क में बनी रही।

शीतल की बहन ने बताया कि पहले भी उसने कई बार शिकायत की थी कि सुनील उसे मारता-पीटता है और जबरदस्ती अपने साथ रखना चाहता है। पानीपत के डीएसपी सतीश वत्स और सोनीपत के एसीपी अजित सिंह ने भी पुष्टि की है कि शीतल ने सुनील के खिलाफ पहले शिकायतें दर्ज करवाई थीं, जिनका ब्योरा लेकर जांच आगे बढ़ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *