Home देश दुनिया Haryana Cow Smuggler: हरियाणा के गो तस्कर की राजस्थान में मौत, परिजनों...

Haryana Cow Smuggler: हरियाणा के गो तस्कर की राजस्थान में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

0
48

Haryana Cow Smuggler: हरियाणा के गो तस्कर की राजस्थान में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

राजस्थान के अलवर और भरतपुर क्षेत्र में हरियाणा के लुंहिगा कलां निवासी गो तस्कर जमील की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मृतक जमील पर गोवंश, गोमांस, ऊंट तस्करी और हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे।

परिजनों का आरोप है कि जमील डीग जिले के सामदीका गांव अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में नटवर नामक युवक और उसके साथी ने उसे रोककर धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों ने कहा कि नटवर पुलिस का बड़ा मुखबिर और दलाल है।

8 अक्टूबर तक एफआईआर दर्ज न होने के कारण परिजन शव लेने से इनकार कर बैठे, जिससे डीग अस्पताल की मोर्चरी में हंगामा मच गया। पुलिस की समझाइश के बाद गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस के अनुसार, जमील सामदीका गांव गोमांस सप्लाई करने पहुंचा था। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो जमील अपनी बाइक लेकर भागने लगा, इसी दौरान बाइक से गिरकर अंदरूनी चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस फिलहाल इसे सड़क हादसे में हुई मौत मान रही है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here