Home मैं भी रिपोर्टर Harsh Vihar Development: पौने पांच करोड़ की लागत से बनेगी हर्ष विहार,...

Harsh Vihar Development: पौने पांच करोड़ की लागत से बनेगी हर्ष विहार, में गलियां और नालियाँ : सुरेन्द्र कुमार

0
43

Harsh Vihar Development: पौने पांच करोड़ की लागत से बनेगी हर्ष विहार, में गलियां और नालियाँ : सुरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : गोकलपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों के हाथों से नारियल फुड़वाकर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक सुरेंद्र कुमार ने 4 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से ए-3 ए-4 और बी-3 हर्ष विहार की समस्त गलियों में नाली व सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को तोहफा दिया है। इस मौके पर समूचे क्षेत्र वासियों में खुशी के लहर है और अब नई रोड व नालियों के निर्माण होने से हो रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वह इस योजना को लेकर काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस काम में कई तरह के विलंब हुए जिसके कारण यह योजना कुछ देर से पूरी हो रही है।

अब 6 महीने में यह सारा काम पूरा कर लिया जाएगा, और लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी, सुरेंद्र कुमार ने इस मौके पर यह भी कहा कि कार्य पूरा हो जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को और भी बहुत सारी सौगात देने का काम करेंगे, इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को कभी रुकने नहीं देंगे। इस मौके पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने सुरेंद्र कुमार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की बहुत प्रशंसा की इस मौके पर मौजूद रहे वार्ड हर्ष विहार से निगम पार्षद पूनम निर्मल, डॉ इंद्रजीत, लालमणि, जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, राजू नेता, छेदीलाल, ओमवीर, चरण सिंह, सुभाष, प्रतीक गुप्ता, और हर्ष विहार के गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक सुरेंद्र कुमार को फूल माला पहनकर अभिनंदन और धन्यवाद किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में अपनी खुशियां बांटी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here