सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Harsh Malhotra: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को मिलेगी नई दिशा और नई रफ्तार : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Harsh Malhotra: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को मिलेगी नई दिशा और नई रफ्तार : विनोद जायस

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्वी दिल्ली के सांसद और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। भाजपा के उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हर्ष मल्होत्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा को नई ऊर्जा, संगठनात्मक मजबूती और जनता का विश्वास दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ठाकुर विनोद जायस ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा जनसेवा के बल पर आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा ने पार्षद, महापौर, सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल का सफल परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा की सबसे बड़ी विशेषता उनकी जमीनी कार्यशैली है। वे लगातार कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते रहे हैं और समाधान के लिए सक्रिय प्रयास करते रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में उनके नेतृत्व में सड़क, स्वच्छता, पार्कों के विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को गति मिली, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिला है।

Advertisement

विनोद जायस ने कहा कि नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने प्रशासनिक पारदर्शिता और बेहतर नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी। वहीं सांसद बनने के बाद उन्होंने संसद में दिल्ली और पूर्वी दिल्ली से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया और क्षेत्र की आवाज को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। वर्तमान में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि हर्ष मल्होत्रा के अनुभव, संगठनात्मक समझ और विकासपरक सोच से दिल्ली भाजपा आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। उनका नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जनता के बीच नया विश्वास पैदा करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली भाजपा आगामी समय में विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित करते हुए जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *