सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हर्ष मल्होत्रा ने लिया डेरा बाबा करम सिंह विखे से आशीर्वाद : गुरमीत सूरा

2 मिनट पढ़ें
हर्ष मल्होत्रा ने लिया डेरा बाबा करम सिंह विखे से आशीर्वाद : गुरमीत सूरा

हर्ष मल्होत्रा ने लिया डेरा बाबा करम सिंह विखे से आशीर्वाद : गुरमीत सूरा

Advertisement

हर्ष मल्होत्रा ने लिया डेरा बाबा करम सिंह विखे से आशीर्वाद : गुरमीत सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने डेरा बाबा करम सिंह विखे एवं भाजपा सिख सेल के प्रभारी गुरमीत सिंह सुरा के साथ सभी लोगों की भलाई की अरदास की। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का विकास करने हेतु संत बाबा अमनदीप सिंह का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर भी चर्चा की गई एवं हर्ष मल्होत्रा ने बताया की पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की जनता की बेहतरी के लिए क्या क्या कार्य करने की उन्होंने सोच रखी है।

Advertisement

हर् मल्होत्रा ने सिख समुदाय के लोगों को यह भी बताया की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय की बेहतरी के लिए क्या क्या कार्य किए है। गुरमीत सिंह सुरा ने बताया की डेरा बाबा करम सिंह कई सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए है, डेरा बाबा करम सिंह के स्कूल में लगभग दो हजार बच्चे बहुत कम शुल्क में पढ़ते है, उनके द्वारा बनाई गई डिस्पेंसरी में मुफ्त इलाज होता है और मुफ्त दवाइयां भी मिलती है। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा की सिख समुदाय के लोगों ने अपना पूरा समर्थन और आशीर्वाद देने का वादा हर्ष मल्होत्रा से किया है। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे बताया की पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से हर्ष मल्होत्रा बहुत अच्छे प्रत्याशी है जिनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है, हर्ष मल्होत्रा ने अभी तक के अपने चुनाव प्रचार में पूरे पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को समझ लिया है और उन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से योजनाएं भी बना ली है जो यह दिखाता है की हर्ष मल्होत्रा अपने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की तरक्की के लिए कितने प्रयासरत है। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा की जीत हमेशा ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी की ही होती है और जीत की हर कसौटी पर खरे उतरते है पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *