सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Vineet Jain: हर्ष मल्होत्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा , को देगा नई दिशा : विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vineet Jain: हर्ष मल्होत्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा , को देगा नई दिशा : विनीत जैन

नई दिल्ली,( सी.पी.एन.न्यूज़  ): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। भाजपा मीडिया प्रभारी विनीत जैन ने हर्ष मल्होत्रा को एक कर्मठ, जमीनी, अनुभवी और संगठन को मजबूत करने वाला नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। विनीत जैन ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा वर्षों से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पार्षद, मेयर, सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तक का सफर अपने परिश्रम, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के बल पर तय किया है। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और निरंतर सक्रियता का उदाहरण रहा है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए दिल्ली भाजपा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं। वे जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए तत्परता से कार्य करते हैं। पूर्वी दिल्ली में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ उन्होंने संसद में भी दिल्ली से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया है। सड़क, आधारभूत संरचना, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं जैसे विषयों पर उनकी सक्रियता हमेशा सराहनीय रही है। विनीत जैन ने कहा कि पार्षद और मेयर रहते हुए हर्ष मल्होत्रा ने नगर निगम में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी तथा स्वच्छता, सड़क निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। सांसद बनने के बाद भी उन्होंने पूर्वी दिल्ली के विकास को नई गति प्रदान करने का कार्य किया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया, जिससे जनता को सीधा लाभ मिला है। केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कारपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में भी हर्ष मल्होत्रा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क शैली उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाती है। अब उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे दिल्ली प्रदेश को मिलेगा। विनीत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में हर्ष मल्होत्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा युवाओं, महिलाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *