सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi BJP President: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को मिलेगा नया विस्तार : रेखा रानी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP President: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को मिलेगा नया विस्तार : रेखा रानी

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ): भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता, पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए दूरदर्शी और प्रेरणादायक कदम बताया। रेखा रानी ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर अपनी मेहनत और कार्यकुशलता के बल पर तय किया है।
यही अनुभव उन्हें दिल्ली भाजपा का प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले नेता रहे हैं। संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। पूर्वी दिल्ली के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है और उन्होंने जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा जनता के बीच पार्टी का आधार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी तथा कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *