सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हल्द्वानी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ हरीश रावत ने मौन विरोध जताया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हल्द्वानी के बनभूलपुरा के निवासियों के समर्थन में बुधवार को मौन विरोध जताया। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रशासन, रेलवे की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने से वे बेघर हो जाएंगे और उनके स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताते हुए रावत ने अपने आवास पर मौन विरोध जताया। रावत के पीछे टंगे एक बैनर पर लिखा था, ”बनभूलपुरा के लोगों की समस्या का समाधान बुलडोजर नहीं हैं। मुख्यमंत्री, कृपया लोगों की छतों को गिराए जाने से बचाइए।”उच्च न्यायालय ने 20 दिसंबर को एक सप्ताह का अग्रिम नोटिस जारी कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था।

विपक्षी कांग्रेस ने स्थानीय निवासियों के प्रति समर्थन जताया है। वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। शीर्ष अदालत में मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। इस बीच नैनीताल के जिला अधिकारी डीएस गरब्याल ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा, ”यह आदेश उच्च न्यायालय का है। इसका पालन करना ही होगा।”

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *