सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Gurugram Pond Tragedy: गुरुग्राम में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, दोस्त को बचाने में गई दूसरी जान

2 मिनट पढ़ें

Gurugram Pond Tragedy: गुरुग्राम में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, दोस्त को बचाने में गई दूसरी जान

गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति दोपहर के समय नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान बिहार के वैशाली निवासी 48 वर्षीय रंजीत राय और दिल्ली के बिजवासन निवासी 34 वर्षीय महेंद्र पाल के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम स्थित एक लकड़ी के गोदाम में काम करते थे और साथ में रहकर मजदूरी करते थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों तालाब के पास पहुंचे और कुछ देर किनारे बैठने के बाद नहाने के लिए पानी में उतर गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नहाते समय महेंद्र पाल तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा। महेंद्र को डूबता देख रंजीत राय, जो पहले पानी से बाहर आ चुका था, उसे बचाने के लिए दोबारा तालाब में कूद गया। हालांकि दोनों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में महेंद्र को बचाने की कोशिश में रंजीत भी गहरे पानी में फंस गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

घटना को देख रहे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस और बचाव दल ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शाम लगभग छह बजे दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *