सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Gurmeet Singh Sura: हर्ष मल्होत्रा से भेंट कर आभार जताया गुरमीत सिंह सूरा नें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gurmeet Singh Sura: हर्ष मल्होत्रा से भेंट कर आभार जताया गुरमीत सिंह सूरा नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा, दिल्ली प्रदेश टीम में मंत्री बनने के बाद गुरमीत सिंह सूरा नें दिल्ली प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनहित के विषयों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। श्री सूरा नें कहा अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन से नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई। उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी है | गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त रूप से निभाने का अवसर है। मैं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की मर्यादा एवं जनसेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करूँगा। दिल्ली प्रदेश बीजेपी संगठन से लम्बे समय से जुड़े गुरमीत सिंह सूरा भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख सिख नेता है। वह पूर्व में दिल्ली प्रदेश सिख प्रकोष्ठ के सह प्रभारी, पश्चिम जिला के पूर्व सह प्रभारी तथा विशेष कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। कोविड के दौरान उन्होंने दिल्ली में संक्रमित परिवारों के घरों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *