सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, 3 सप्ताह की मिली छुट्टी

2 मिनट पढ़ें
पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, 3 सप्ताह की मिली छुट्टी

पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, 3 सप्ताह की मिली छुट्टी

पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, 3 सप्ताह की मिली छुट्टी

पंजाब चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ रहा है। अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के मामले में वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई है। जेल के एक अधिकारी ने अगले तीन सप्ताह के लिए डेरा प्रमुख की रिहाई की पुष्टि की है।

कई बार आपातकालीन पैरोल दी गई थी

इससे पहले, उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक कई बार आपातकालीन पैरोल दी गई थी, लेकिन इस बार उसे फर्लो दी गई है। हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कानून के अनुसार, हर कैदी का फरलो पाने का अधिकार है और यही डेरा प्रमुख पर भी लागू होता है। राम रहीम की रिहाई को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जहां 20 फरवरी को मतदान होगा। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है।

पहली बार मिली फरलो

राम रहीम पिछले कई सालों से पैरोल और फरलो हासिल करने की कोशिश कर चुका है. हालांकि हर बार राम रहीम की अपील को रिजेक्ट कर दिया जाता था. पिछले साल राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी. राम रहीम ने इस दौरान अपनी बीमार मां से मिलने की बात कही थी.

हरियाणा सरकार की ओर से पहली बार राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है. फरलो उन कैदियों को मिलती है जिन्हें सजा का एलान हो चुका है. फरलो के दौरान कैदियों के पास घर जाने का अधिकार होता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *