सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, SRH vs GT: रोमांचक मुकाबले में राशिद और तेवतिया ने गुजरात को दिलाई जीत, हैदराबाद 5 विकेट से हारा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे। राशिद खान की 11 गेंदों पर 31 और राहुल तेवतिया की 21 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारियों की बदौलत गुजरात ने आज सातवीं जीत दर्ज कर ली है। मार्को यानसेन के आखिरी ओवर में राशिद खान ने तीन और राहुल तेवतिया ने एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। हैदराबाद की इस सीजन में यह तीसरी हार है और लगातार पांच जीत के बाद टीम के विजय अभियान पर ब्रेक लगा है।

अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम के अर्धशतक https://img.cricketnmore.com/uploads/2022/04/aiden-and-abhishesk-(1).jpg

टॉस हारने के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट पर 195 रन बनाये। अभिषेक ने 42 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये जबकि मार्कराम ने 40 गेंद में 56 रन जोड़े जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे । दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 96 रन बनाये। इसके बाद शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में लॉकी फर्ग्युसन को तीन छक्के समेत 25 रन बनाये। वह छह गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रहे । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई सनराइजर्स को पहला झटका जल्दी लगा जब केन विलियमसन को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। शमी ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिये।

राशिद और तेवतिया की जोड़ी ने दिलाई जीत https://static.punjabkesari.in/multimedia/2022_4image_23_27_563363988rashidkhan1-ll.jpg

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए रिद्दिमान साहा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। गिल को उमरान मलिक ने 22 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। दूसरा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा उन्हें उमरान ने यान्सेन के हाथों कैच कराया। पांड्या ने 10 रन बनाए। तीसरे विकेट के रूप में साहा को उमरान ने बोल्ड किया। उन्होंने 68 रन की पारी खेली। एक वक्त लगा कि मैच को हैदराबाद आसानी से जीत लेगी लेकिन राशिद और तेवतिया की जोड़ी ने एक बार फिर से करिश्माई पारी खेलते हुए गुजरात को जीत दिला दी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *