Home देश दुनिया GST Bachat Utsav: लक्ष्मी नगर में वित्त मंत्री ने जीएसटी सुधार का...

GST Bachat Utsav: लक्ष्मी नगर में वित्त मंत्री ने जीएसटी सुधार का जायजा लिया

0
68

GST Bachat Utsav: लक्ष्मी नगर में वित्त मंत्री ने जीएसटी सुधार का जायजा लिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दिल्ली के लक्ष्मी नगर बाजार पहुंचीं और दुकानदारों व ग्राहकों से बातचीत की। उनका यह दौरा जीएसटी सुधार लागू होने के बाद किया गया, ताकि बाजार में इसके असर को सीधे देखा जा सके। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स बहुत सकारात्मक है। उन्होंने बताया कि बाजार बंद रहने के बावजूद कई दुकानें खुली हुई थीं और दुकानदार ग्राहकों तक जीएसटी कटौती का फायदा पहुंचा रहे थे।

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि मोदी सरकार के इस कदम से न केवल जनता बल्कि व्यापारी भी खुश हैं और इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि सुधार का मकसद आम उपभोक्ता तक टैक्स में राहत पहुँचाना है और यह कदम अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद कर रहा है।

इस मौके पर वित्त मंत्री ने दुकानदारों और ग्राहकों को सुझाव दिया कि वे जीएसटी कटौती का पूरा लाभ लेने के लिए सही जानकारी रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here