सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Noida Crime: नोएडा में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Noida Crime: नोएडा में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद में जीएसटी विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर-75 स्थित अपेक्स सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे थे और डिप्रेशन में थे।

14वीं मंजिल से कूदकर दी जान
जानकारी के मुताबिक, 59 वर्षीय संजय सिंह कैंसर के लास्ट स्टेज पर थे और काफी समय से तनाव में चल रहे थे। सोमवार सुबह अचानक वह अपनी सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर पहुंचे और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं
पुलिस के अनुसार, संजय सिंह कैंसर की गंभीर स्थिति के चलते लंबे समय से तनावग्रस्त थे। उनकी आत्महत्या को लेकर फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *