जमीनी नेता दीपक गाबा को बनाया शाहदरा जिला भाजपा का अध्यक्ष
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विश्वास नगर विधानसभा से जमीनी नेता दीपक गाबा को भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है | दीपक गाबा के पिता मदनलाल गाबा विशवास नगर क्षेत्र से निगम पार्षद तथा विधायक रहे हैं | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा नें उनकी नियुक्ति की घोषणा की | उल्लेखनीय ही पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर संजय गोयल अभी तक जिला अध्यक्ष थे पार्टी द्वारा उन्हें शाहदरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद दीपक गाबा को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है | इससे पूर्व भी दीपक गाबा का नाम जिला अध्यक्ष के लिए लगभग तय हो गया था लेकिन कुछ कारणों के चलते नियुक्ति प्रभावी नहीं हो पाई थी |
दीपक गाबा जिला भाजपा टीम में लगभग सभी प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं पूर्व में वे जिला सचिव तथा उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं | दीपक गाबा महामंत्री के तौर पर भी तीन बार जिम्मेदारी निभा चुके हैं | संजय गोयल की टीम में भी उनके पास महामंत्री पद का दायित्व था | अपनी नियुक्ति के बाद दीपक गाबा नें प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा.केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व का आभार जताते हुए कहा पार्टी नेत्रत्व नें उन पर जो भरोषा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगें |