Home देश दुनिया Greater Noida Food Poisoning: महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40...

Greater Noida Food Poisoning: महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार

0
23

Greater Noida Food Poisoning: महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि के मौके पर फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-3 रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटियों में कुट्टू का आटा खाने के बाद 40 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।

इको विलेज-3 के निवासियों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए गए थे। सेवन के कुछ ही देर बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते 25 से अधिक लोग बीमार हो गए। गंभीर हालत वाले लोगों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

वहीं, हिमालय प्राइड सोसाइटी में भी करीब 15 लोग इसी तरह की शिकायत के बाद बीमार हुए। सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना फैलते ही अफरातफरी मच गई और प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। कुछ को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि कई अभी भी निगरानी में हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुट्टू का आटा खराब या मिलावटी हो सकता है। कुछ लोगों ने यह आटा स्थानीय बाजार से खरीदा था, जबकि कुछ ने ऑनलाइन मंगवाया था।

प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और खाद्य सुरक्षा विभाग संभावित सैंपलिंग और जांच की तैयारी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here