सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Greater Noida Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड, पति के बाद सास गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Greater Noida Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड, पति के बाद सास गिरफ्तार

Greater Noida में हुए निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। दहेज के लिए की गई इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। पुलिस ने मृतका निक्की की सास दया को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले निक्की का पति और मुख्य आरोपी विपिन भाटी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने जानकारी दी कि सास की गिरफ्तारी के साथ अब इस मामले में पुलिस की जांच और तेजी से आगे बढ़ेगी। निक्की की बहन ने एफआईआर में पति विपिन, देवर रोहित भाटी, ससुर और सास दया पर गंभीर आरोप लगाए थे। एफआईआर के मुताबिक 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे आरोपी पति विपिन ने निक्की की बेरहमी से पिटाई की थी। निक्की को गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

इस मामले ने तब और सनसनी फैला दी जब आरोपी पति विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने लगा। रविवार को पुलिस जब उसे थिनर की खरीद से जुड़ी जांच के लिए लेकर जा रही थी, तभी उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया और उसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी। गोली विपिन के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति विपिन भाटी की निगाहें निक्की के पिता द्वारा हाल ही में खरीदी गई एक लग्जरी मर्सडीज कार पर थीं। बताया जा रहा है कि वह इस कार को अपने लिए मांग रहा था। लालच और पारिवारिक विवादों के बीच निक्की को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि साल 2024 में दिल्ली में विपिन को किसी और लड़की के साथ घूमते हुए परिवार ने पकड़ लिया था। इस घटना के बाद घर में विवाद और बढ़ गया था और निक्की की जिंदगी और मुश्किल हो गई थी।

 

Israel Airstrikes Sanaa: इजरायल का सना पर एयरस्ट्राइक, हूती विद्रोहियों को करारा जवाब

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *