Home क्राइम Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को रौंदा,...

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत

0
104

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां माता की ज्योति लेकर जा रहे चार श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान बुलंदशहर के खानपुर चोला गांव निवासी गौरव और निखिल के रूप में हुई है। उनके साथी रचित और मनीष गंभीर रूप से घायल हैं और ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक गौरव के पिता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चारों दोस्त दिल्ली के कालका मंदिर से माता की ज्योति लेकर पैदल दादरी जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे डेरी मच्छा गांव के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव और निखिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है।

नवरात्र के दौरान हजारों श्रद्धालु माता की ज्योति लेकर हाईवे पर पैदल यात्रा करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। हर साल श्रद्धालु सड़क हादसों का शिकार होते हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाता। यदि इनके लिए अलग पैदल मार्ग बनाया जाए, तो ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं। इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here