सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

दिल्ली-NCR से GRAP-3 के प्रतिबंध हटे, बारिश के बाद एयर क्वालिटी में हुआ सुधार

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR

दिल्ली-NCR से GRAP-3 के प्रतिबंध हटे, बारिश के बाद एयर क्वालिटी में हुआ सुधार

Advertisement

एयर क्वालिटी में सुधार को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर से जीआरएपी के तीसरे चरण को हटा दिया गया है. शुक्रवार (27 दिसंबर) को जारी आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई. GRAP-1 और GRAP-2 फिलहाल लागू रहेगा. राजधानी दिल्ली में हुई बारिश की वजह से एयर क्वालिटी में सुधार देख गया है.

दिल्ली में अगले दो दिन बारिश का अनुमान

बता दें कि दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है. बारिश के कारण कई इलाकों पर यातायात प्रभावित हुआ.  मौसम विभाग ने दिन के लिए अभी और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. बारिश के कारण दक्षिण, मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली- एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में रात करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई.

कहां कितनी बारिश?

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सुबह साढ़े 11 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग स्थित वेधशाला में 9.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. पालम वेधशाला ने 8.4 मिमी, लोधी रोड ने 10.8 मिमी, रिज ने नौ मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 11 मिमी और पूसा ने 9.5 मिमी बारिश दर्ज की.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश एवं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 372 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. बृहस्पतिवार शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया. एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *