सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

विधानसभा में कविता पढ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर किया तंज, किन मुद्दों का किया जिक्र

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rajasthan Budget Session Govind Singh Dotasara read poem in assembly taunt  Bhajanlal Government | Video: विधानसभा में कविता पढ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने  भजनलाल सरकार पर किया तंज, किन ...

विधानसभा में कविता पढ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर किया तंज, किन मुद्दों का किया जिक्र

राजस्थान विधानसभा में बीते 6 जुलाई से बजट सत्र चल रहा है. इस सत्र के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने भाषण के दौरान बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए.

राजस्थान विधानसभा में बीते 3 जुलाई से बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में कई मुद्दों पर जमकर सियासी खींचतान और रस्साकशी देखने को मिल रही है.

बजट सत्र के दौरान सोमवार (15 जुलाई) को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बोलते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कविता के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, महिला अपराध, एमएसपी, बिजली-पानी सहित कई मुद्दों पर घेरा.

यूजर से मिल रही अलग-अलग प्रतिक्रिया

विधानसभा दिए गए इस भाषण को प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है. इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस भाषण के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कविता के माध्यम से तंज कसा है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “बन गया सर्कस, बनाई थी सरकार. ऐसी निक्कमी पर्ची सरकार. सरकार लगातार नाकाम दावे और झूठ का कारोबार कर रही है.”. उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश में अपराध, बच्चियों से रेप, महिला अपराध अपने चरम पर है.” डोटासरा ने कहा, “नौकरी की आस में युवा लाचार, भत्ते को तरसे बेरोजगार, कांग्रेस भर्तियों पर वाई वाई लूट का प्रचार, ऐसी निकम्मी पर्ची सरकार.”

मंहगाई, किसान सहित इन मुद्दों पर भी घेरा

Advertisement

किसान, कर्ज माफी का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ”बिना एमएसपी के किसान लाचार, टैक्स के कर्ज से हुआ बेजार, हर ओर हो रहा बिजली पानी का इंतजार.”

महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “मिली महंगाई अबकी बार, हुई कीमतें पहुंच के बाहर, आम आदमी पर बढ़ता भार, ऐसी निकम्मी पर्ची सरकार.”

पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में शुरू की गई स्वास्थ्य योजना को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “25 लाख के इलाज की पुकार, बिना चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमार, अस्पतालों में गंदगी अपार, ऐसी निकम्मी पर्ची सरकार.”

सांप्रदायिक बयानों और सरकारी दावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान सरकार कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, “नफरत को बनाया हथियार, मंत्री करें दुष्प्रचार, बालाजी से पानी गुहार, ऐसी निकम्मी पर्ची सरकार.”

शिक्षा व्यवस्था पर डोटासरा उठाए सवाल

प्रदेश सरकार में कथित आंतरिक कलह को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “कुर्सी को लेकर बढ़ी तकरार, अस्तित्व का नाटक बार-बार, ना जनता से कोई सरकार.” उन्होंने आगे कहा, “अफसरों के लगे दरबार, जनता के नुमाइंदे लगें कतार ऐसी निकम्मी पर्ची सरकार.”

शिक्षा मदन दिलावर पर गोविंद सिंह डोटासरा ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “न कल्याण का कोई विचार, न मर्यादा न संस्कार, भाषा छिटरता संस्कार, प्रोपगैंडा को बनाए हथियार, झूठ और जुमलों की भरमार, बन गया सर्कस, बनाई थी सरकार.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *