सरकार की अनुभवहीनता और दिशाहीनता से हजारों करोड़ का घाटा हुआ : आदेश भारद्वाज
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा में पेश डी.टी.सी. की कैग रिपोर्ट में 60,741 करोड़ के घाटे के साथ पूर्व सरकार की खामियां उजागर हुई हैं, करावल नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने कहा कि कैग रिपोर्ट ने साबित किया कि केजरीवाल ने विज्ञापनों के दम पर जनता को गुमराह किया, 2012-13 में कांग्रेस सरकार में बसों की संख्या 5609 थी जो 2023-24 में घटकर 3637 रह गई, बस डिपो 43 से घटकर 38 हो गए, कांग्रेस सरकार में 10 वर्ष पुरानी बसें हटाई जाती थीं जबकि अब 2000 से ज्यादा ओवरएज बसें चल रही हैं, अनुभवहीनता और दिशाहीनता के चलते डी.टी.सी. का घाटा 60,741 करोड़ पहुंच गया, सरकार की योजनाओं से होने वाली आय से विभाग का खर्च निकालकर जनता की सुविधाओं को मजबूत किया जाता है लेकिन पूर्व सरकार केवल घाटा दिखाती रही, आदेश भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल बसों पर अपने पोस्टर लगाने में आगे रहे लेकिन विज्ञापन कॉन्ट्रैक्ट या कमर्शियल स्थान के टेंडर में देरी से डीटीसी राजस्व कमाने में पिछड़ गया, रिपोर्ट के अनुसार सरकार की रूट प्लानिंग में कमी से डीटीसी की बसें केवल 57% रूटों पर ही चल सकीं जिससे परिचालन लागत भी वसूल नहीं हुई, कैग रिपोर्ट में सरकारी उपक्रमों में कुप्रबंधन और लापरवाही से दिल्लीवासियों के टैक्स के करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आई, अब यह रिपोर्ट सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति को भेजी जा रही है, जिसे तीन महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, साथ ही परिवहन विभाग और डी.टी.सी. को एक महीने में एक्शन टेकन नोट विधानसभा सचिवालय को भेजना होगा ताकि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी अनियमितताओं से बचा जा सके।



