सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का सरकारी अभियान सराहनीय : विनोद जायस
एक दिन में कभी नहीं भरे गए इतने गड्ढे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के लोगो की समस्याओं को ले दिल्ली की भाजपा सरकार कितनी सक्रिय है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बरसात से पूर्व केवल एक ही दिन में दिल्ली के सडकों पर बने तीन हजार से ज्यादा गड्ढों को भरने का काम किया गया और इस कार्य की निगरानी खुद दिल्ल सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा नें की | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं आज से पहले किसी भी सरकार नें इतना बड़ा लक्षय पूरा नहीं किया |
विनोद जायस बताते हैं दिल्ली सरकार की तरफ से मंगलवार को आगामी मानसून के मद्देनजर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का बड़ा अभियान चलाया गया . इसके तहत पीडब्ल्यूडी की ओर से तीन हजार से ज्यादा गड्ढे भरे गए | विकास मार्ग , शाहदरा, वजीराबाद रोड ,चितरंजन पार्क, साउथ दिल्ली, महरौली, नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली सहित अन्य जगहों पर सड़कों के गड्ढे भरने का काम सुबह से ही शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा | उल्लेखनीय है दिल्ली सरकार नें इस योजना के तहत गड्ढों की पहचान की और मंगलवार का दिन इन्हें भरने के लिए निश्चित किया | जिसके तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया |
विनोद जायस कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें इस ओर कोई ध्यान हीनहीं दिया था दिल्ली के प्रमुख मार्गो सहित ज्यादातर मार्गो पर काफी समय से गड्ढे थे, लेकिन इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा था. लेकिन, अब इन गड्ढों को भर दिया गया है. यह अच्छा कदम है. इससे यहां जलभराव नहीं होगा और लोगों को आने-जाने में परेशान नहीं होगी.इससे पहले दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि लोक निर्माण विभाग मानसून से पहले 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों पर एक दिन के भीतर 3,400 गड्ढों को भरकर सुरक्षित और सुगम बनाएगा.विनोद जायस कहते हैं बारिश के दिनों में दिल्ली की सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या से लोग परेशान हो जाते हैं। अब ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा यह कदम लोगों की परेशानी को दूर कर सकता है। पिछली बार एक कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से कई बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद केजरीवाल सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे लेकिन भाजपा ने सरकार में आने से पहले सारी सड़कों को दुरुस्त करने का वादा किया था, ऐसे में लोगों की उम्मीदें अधिक बढ़ गई हैं।



