सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आंगनवाड़ी वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी करे सरकार : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

आंगनवाड़ी वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी करे सरकार : दीपक गाबा

Advertisement

आंगनवाड़ी वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी करे सरकार : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार की उदासीनता के चलते हजारों आंगनवाडी वर्करो को देश के सबसे बड़े पर्व दीपावली से पहले वेतन नहीं मिलना शर्म की बात है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं खुद को गरीबों का हमदर्द बताने वाली आम आदमी पार्टी को किसी वर्ग की भी चिंता नहीं है | दीपक गाबा कहते हैं कि यह चिंताजनक है कि दिल्ली सरकार के हजारों आगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं को त्यौहार सीजन में बिना वेतन के काम करने को मजबूर है।

दिल्ली सरकार ने आगनबाड़ी वर्करों को पिछले दो महीने से वेतन नही दिया गया है। दोहरी राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी की प्रशासन चलाने और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Advertisement

दीपक गाबा ने कहा कि क्या अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को आगनबाड़ी केन्द्रों में काम करने वाली इन गरीब आगनबाड़ी वर्करों की चिंता नही है, जबकि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम में मेयर के साथ कहा था कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि निगम के सफाई कर्मचारियों को दीवाली से पहले वेतन और बोनस दिया गया है। क्या आगनबाड़ी वर्करों को मानवता के आधार पर दीवाली से पहले वेतन नही दिया जाना चाहिए। अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा चुनाव प्रचार और दिखावे की राजनीति के साथ इन गरीबों की भी चिंता करनी चाहिए।

दीपक गाबा ने कहा कि यह पहला मौका नही है जब आगनबाड़ी वर्करों को दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम करते हुए वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी वर्ष अप्रैल में भी करीब 8 हजार आगनबाड़ी वर्कर अपने वेतन और नियमन के लिए महीनों विधानसभा के नजदीक धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार नियमित रोजगार देने में तो पूरी तरह फेल साबित हुई लेकिन जो अस्थाई रुप से काम करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा वर्कर, गेस्ट टीचर आदि को नियमित रुप से वेतन देने में भी विफल साबित हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *