सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भुखमरी की समस्या से निपटने में नाकाम साबित हो रही है सरकार   : कैलाश जैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भुखमरी की समस्या से निपटने में नाकाम साबित हो रही है सरकार   : कैलाश जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भारत में भुखमरी लगातार बढती जा रही है और केंद्र की सरकार इस समस्या से निपटने में पुरी तरह से नाकाम साबित हो रही है | यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबरपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन का | कैलाश जैन कहते हैं मोदी देश को विश्वगुरू बनाने
का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि देश के करोड़ों लोगों को भरपेट भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा है। मगर राष्ट्रवाद की फर्जी पैरोकार सरकार को देशवासियों की समस्या नजर नहीं आ रही है।

Advertisement

प्रधानमंत्री और सरकार की संवदेनहीनता को देखकर लगता है कि देश को मन की बात सुनाने वाले लोगों को जनता के भूखे-प्यासे रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ताजा जारी हुए ग्लोबल हंगर इंडेक्स आंकड़ों के मुताबिक, भारत में भुखमरी की स्थिति बहुत गंभीर है। इस इंडेक्स में भारत का स्थान पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे 111वें नंबर पर है। भारत की स्थिति साल 2022 से और ज्यादा खराब हो गई है। पिछले साल इस सूचकांक में भारत 107वें स्थान पर था।

कैलाश जैन कहते हैं यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरी दुनिया का पेट भरने का वादा करने वाले मोदी जी अपने देशवासियों को भूख से तड़पते देखकर
भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शायद आम और गरीब जनता उनकी प्राथमिकता के पन्ने में है ही नहीं। मोदी जी का सारा ध्यान अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरी भरने में है। दुनिया के नेताओं को सोने की थाली में खाने खिलाने वाले प्रधानमंत्री अपने ही देश के करोड़ों लोगों के लिए दो रोटी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। भारत जैसी मजबूत और बड़ी अर्थव्यवस्था के नागरिक को भी अगर भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है तो इसका मतलब साफ है कि देश की सरकार निकम्मी और नकारा है। साथ ही यह सरकार बेशर्म भी है कि इतना सब होने के बावजूद अपने आपको राष्ट्रवादी और देशभक्त होने का अनर्गल दावा करती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *