सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत सरकार ने बैन किए चीनी ऐप समेत कुल 348 मोबाइल ऐप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत सरकार ने चीन समेत विभिन्न देशों में बने 348 मोबाइल ऐप को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए कथित तौर पर यूजर्स की डिटेल इकट्ठा करने और इसे विदेशों में प्रसारित करने के लिए पहचाना और ब्लॉक किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भाजपा के रोडमल नागर के एक सवाल के जवाब में लोकसभा में यह जानकारी दी है। चंद्रशेखर ने कहा, “ये 348 मोबाइल एप्लिकेशन यूजर्स की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे और इसे अनधिकृत तरीके से प्रोफाइलिंग के लिए देश के बाहर स्थित सर्वरों तक पहुंचा रहे थे। एमएचए के अनुरोध के आधार पर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने उन 348 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है क्योंकि इस तरह के डेटा ट्रांसमिशन भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं।” बता दें कि हाल ही में गेमिंग दिग्गज क्राफ्टन के एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) को भी प्ले स्टोर से हटा दिया दिया गया है। Google ने कहा है कि उसे इस संबंध में सरकार से एक आदेश मिला है और यही वजह है कि ऐप के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया गया। सितंबर 2020 में, डेटा सुरक्षा का हवाला देते हुए, क्राफ्टन के प्लेयर अन नोन बैटलग्राउंड (PUBG) को 117 अन्य चीनी ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *